दोस्तों आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं की Moj App क्या है? और Moj App कैसे प्रयोग करें। आपने Moj App का नाम तो अवश्य सुना ही होगा आपके मन में भी यह प्रश्न अवश्य आया होगा की Moj App क्या है?


तो आज के इस लेख में हम इसी विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं की Moj App कैसे प्रयोग करें। आपको बता दें कि Moj App व्यापक रूप से सुप्रसिद्ध App TikTok के समान शाॅर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है।


जैसा की हम जानते हैं कि पिछले कई दिनों से भारत व चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर काफी तनाव चल रहा है। इसी के चलते भारत सरकार ने चीन के ऐप्स के ऊपर रोक लगा दी थी। उस समय पूरे विश्व भर में शार्ट वीडियो के लिए TikTok एप प्रसिद्ध ऐप थी।


लेकिन भारत सरकार द्वारा उस पर रोक लगा दी थी। तभी भारतीय App Developer के लिए बहुत बड़ा मौका सामने आया था कि वह भी TikTok की तरह शार्ट वीडियो ऐप बनाएं और अपने देश भारत का नाम ऊंचा करें।

Moj App क्या है और Moj App कैसे यूज करें पूरी जानकारी हिंदी में


इसी के चलते भारतीय Developer द्वारा Moj App बनाया गया था। जो की TikTok के समान शाॅर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप था। अगर आप अभी तक नहीं जानते हैं कि Moj Appक्या है और Moj App कैसे प्रयोग करें तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।


    Moj App क्या है? What is Moj App in Hindi

    Moj App क्या है - Moj App हाल ही के समय मे भारत में लोकप्रिय रूप से TikTok का प्रतिस्थान हैं। इस ऐप में भी TikTok के समान स्पेशल स्टिकर्स, इफेक्ट, शार्ट वीडियो आदि सुविधा मौजूद है।


    इसी के साथ Moj App प्रयोग करने वाले लोगों को वीडियो डाउनलोड करने और अपने दोस्तों के साथ शेयर करने की अनुमति भी प्रदान करता है। Moj App 24 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह सब भारत की विभिन्न राज्य में बोली जाने वाली भाषाएं है।


    निर्माता की वीडियो की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए इस ऐप में अलग-अलग प्रकार के इमोटिकॉन स्टिकर्स और फिल्टर उपलब्ध हैं निर्माता इस ऐप में 15 सेकंड तक की वीडियो बनाकर अपलोड कर सकता है।


    Moj App में उपलब्ध भाषाएं : अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलगु, मल्यालम, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, भोजपुरी, ओड़िआ, आसामी, हरियाणवी व उर्दू आदि भाषाओं के साथ Moj App कार्य करता है।


    Moj App भारत देश का एप है। इसको शेयर चैट कंपनी द्वारा बनाया गया है। Moj App 16 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। Moj App को 29 जून 2020 में initial release किया गया। Moj App original author Ankush Sachdeva है। इसके Developer Mohalla Tech है। Moj App दोनों में उपलब्ध है - iOS (157.8 MB) और Android (76 MB)। Moj App की आफिशियल website है mojapp.in ।


    Moj App पर अकाउंट कैसे बनाये?

    Moj App पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए सबसे प्रथम Google Play Store और iOS Store से Moj App को डाउनलोड करें और डाउनलोड करने के लिए बाद नीचे दिए गए को फॉलो करें।


    Step-1 आप जैसे ही Moj App को डाउनलोड करके ओपन करोगे तो आपके सामने अपनी भाषा चुनने का Option आएगा आपको जिस भाषा में एप को प्रयोग करना है उस भाषा का चुनाव करें।

    Step-2 भाषा का चुनाव करने के बाद आपके सामने Moj App का होम पेज ओपन होगा अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोफाइल वाले बटन पर टच करना है।

    Step-3 प्रोफाइल पर जाने के बाद आपके सामने करने के लिए तीन तरह के ऑप्शन दिखाई देंगें। प्रथम login ऑप्शन Facebook, दूसरा login ऑप्शन Google और तीसरा login ऑप्शन फोन नंबर का। आपको किसी एक पर टच करना है हो सके तो आप अपने फोन नंबर से ही करें।

    Step-4 लॉगइन ऑप्शन फोन नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको वहां पर अपना मोबाइल नंबर डालना है और Next कर देना है। Next करने के बाद आपको नंबर पर एक OTP आएगा आपको उस OTP को सबमिट करना है और उसके बाद Next कर देना है।

    Step-5 OTP डालकर Next करने के बाद आपको अपना पूरा नाम, यूजरनाम और प्रोफाइल फोटो डालकर Save कर देना है उसके बाद आपका Moj App का अकाउंट आरंभ हो जाएगा।

    Moj App कैसे प्रयोग करें?

    दोस्तों Moj App का प्रयोग करना बहुत ही आसान है इस ऐप में आपको TikTok की तरह ही Option दिखाई देखने को मिलते हैं। इसमें आपको मुख्य रूप से पांच प्रकार के Option है।

    1. होम 2. सर्च 3. अपलोड 4. नोटिफिकेशन 5. प्रोफाइल

    तो चलिए इन 5 Option के काम को विस्तार से समझते हैं।

     होम (Home)

    जब भी आप Moj App को ओपन करोगे तो आप के सामने सबसे प्रथम Moj App का होम पेज ओपन होगा। यहां पर आपको लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो देखने को मिलती है। आपको वही वीडियो सबसे अधिक देखने को मिलती है जिन पर अधिक लाइक और कमेंट हो।


    हर वीडियो के राइट साइड में आपको उस व्यक्ति की प्रोफाइल 👤 देखने को मिलेंगी जिसकी आप वीडियो देख रहे हैं। आप चाहें तो उस व्यक्ति की प्रोफाइल वाले सर्कल पर टच करके उस व्यक्ति के द्वारा बनाई गई ओर भी वीडियो देख सकते हो।


    उसी के नीचे आपको लाइक ❤️ का Option दिखाई देगा आप उस Option पर टच करके वीडियो को लाइक ❤️ कर सकते हो। उस Option के नीचे आपको यह भी दिखाई देगा की उस वीडियो पर कितने लाइक ❤️ मिलें हैं।


    उसी के नीचे आपको कमेंट का Option दिखाई देगा उस Option पर टच करके आप वीडियो के लिए कोई भी कमेंट को लिख सकते हो और साथ ही आपको दिखाई देगा की उस वीडियो पर कितने कमेंट है।


    उसी के नीचे आपको शेयर का Option दिखाई देता है। जहां से आप उस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और उसी Option से आप उस वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं।


     सर्च (Search)

    बहुत सी बार ऐसा होता है हमारे परिवार वाले और दोस्त भी इस ऐप का प्रयोग कर रहे होते हैं और उन्हें ढूंढना होता है तो आप उस Option की मदद से आप उन्हें ढूंढ सकते हैं साथ ही आप यहां से प्रसिद्ध अकाउंट को भी ढूंढ सकते हैं।


    यह Option आपको होम के Option में साइड में देखने को मिलता है सर्च के Option पर टच करते ही आपके सामने नीचे #Tag आ जाते है आप उन #Tag पर टच करके भी उन से रिलेटेड वीडियो आप देख सकते हो।


    अगर आप उस व्यक्ति का अकाउंट ढूंढना चाहते हैं तो आपको उस व्यक्ति का Username ऊपर दिए गए सर्च यूज़ करके Option में डालना है और Search कर देना है उस व्यक्ति की प्रोफाइल आपके सामने दिखाई देगी।


     अपलोड (Upload)

    यह Option आपको बीच में दिखाई देता हैं। जिसे प्लस के आइकन से दर्शाया जाता है। इस Option से आप आपके द्वारा बनाए गए वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं या फिर अपना वीडियो बना सकते हो।


    आप जैसे ही प्लस आइकॉन पर टच करोगे वैसे ही तो आपके मोबाइल का कैमरा ओपन हो जायेगा आप नीचे दिए गए बटन पर लंबा टच करके अपना वीडियो शूट कर सकते हो। इसमें आपको ऑल बैंक दोनों कैमरे का प्रयोग कर सकते हैं।


    वीडियो बनाने के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टिकर्स भी मिलते हैं। इसी के साथ ही ब्यूटी, स्पीड लिमिट टाइमर, फिल्टर्ड इस प्रकार के Option का प्रयोग करके आप अपनी वीडियो बना सकते हैं।


    अगर आपने वीडियो पहले से ही बनाकर रखी है और वह वीडियो आपके मोबाइल में उपलब्ध है। तो आपको साइड में दिखाई गई गैलरी वाले Option पर टच करना है और वीडियो को चुनना है।


    वीडियो का चुनाव करने के बाद आपको कैप्शन को लिखना है, #Tag लगाने है और पोस्ट के बटन पर टच करना है आपकी वीडियो पोस्ट हो जायगी।


    नोटिफिकेशन (Notification)

    अगर आप अपना कोई वीडियो अपलोड करते हैं और कोई भी उस वीडियो को लाइक करता है या फिर उस पर कमेंट करता है तो उसकी पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन Option मे देखने को मिलेगी।


    यहां पर आपको Moj App द्वारा भी नोटिफिकेशन या अपडेट भेजे जाते हैं। इसी के साथ अगर कोई आपको फॉलो करता है तो इसकी भी जानकारी आपको इस Option में देखने को मिलती है।


    अगर आप चाहें तो इन नोटिफिकेशन को OFF भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऊपर दिए गए  3 डॉट्स पर टच करना है वहां पर आपको लाइक, फॉलोवर्स, कमेंट आदि के नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं जिन्हें आप OFF भी कर सकते हैं।


     प्रोफाइल (Profile)

    इस Option आपको आप से जुड़ी सारी जानकारी देखने को मिलती है और साथ ही आप अपनी प्रोफाइल को भी एडिट कर सकते हैं।


    प्रोफाइल वाले Option आप यह भी जान सकते हैं की आपके Follower कितने हैं, Following कितनी हैं और टोटल लाइक ❤️ कितने हैं और अपनी वीडियो पर कितने Views हैं।


    इसी के साथ अगर आप अपनी आपकी भाषा बदलना चाहते हैं। तो इसका Option भी आपको यहीं पर मिल जाता है आपको ऊपर दी गई तीन लाइन पर टच करना है। आपको प्रथम स्थान पर ही Option दिखाई देगा भाषा का जहां से आप भाषा बदल सकते हैं।


    Moj App पर वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

    बहुत ही बार ऐसा होता है की वीडियो देखते वक्त हमें कोई भी वीडियो में पसंद आ जाती है और हम उस वीडियो को डाउनलोड करके अपने अकाउंट पर पोस्ट करें। लेकिन वीडियो कैसे डाउनलोड करते हैं हमें मालूम नहीं होता।


    आप भी Moj App का प्रयोग वीडियो देखने के लिए करते होंगे और आपको भी कभी न कभी कोई न कोई वीडियो पसंद तो आ ही अवश्य जाता होगा लेकिन अगर आपको नहीं मालूम की Moj App से वीडियो कैसे डाउनलोड करते हैं तो इस विषय के बारे में चिंता मत करें।


    Moj App से वीडियो डाउनलोड करना बहुत ही सरल है। आप जो भी वीडियो देख रहे होंगे आपको उस वीडियो के नीचे दिए गए शेयर वाले बटन टच करना है शेयर के बटन पर टच करने के बाद आपके सामने पहले नंबर पर ही वीडियो डाउनलोड का ऑप्शन आ जाएगा।


    आपको उस वीडियो डाउनलोड करने वाले Option पर टच करना है आप जैसे ही वीडियो डाउनलोड वाले Option पर टच करोगे वह वीडियो डाउनलोड हो जाएगा उसे आप अपनी मोबाइल की गैलरी में देख सकते हैं।


    Moj App पर वीडियो कैसे बनाते?

    दोस्तों आप में बहुत से लोगों के देखते होंगे आपको भी लगता होगा की काश हम वीडियो बना पाते। आप भी Moj App पर स्वयं के वीडियो किसी भी गाने का प्रयोग करके बना सकते हैं।


    आप जिस किसी आवाज का प्रयोग करके वीडियो बनाना चाहते हैं। आपको उस आवाज पर टच करना है। टच करते ही आपके सामने नीचे एक वीडियो का आइकन दिखाई देगा आपको उस आयकाॅन पर टच करना है।


    टच करने के बाद आपके सामने आपका Camera खुल जाएगा और राइट साइड में आपको वीडियो एडिट करने के सारे Option दिखाई देंगे जैसे की स्पीड, फिल्टर टाइमर, इफ़ेक इस प्रकार के सारे Option आपको दिखाई देंगे।


    उन सारे Option को अपने हिसाब से सेट कर लेना है। सेट करने के तुरंत बाद आपको नीचे दिए गए लाल रंग के बटन पर टच करना है जैसे ही आप उस बटन पर टच करोगे आपने जो आवाज का चुनाव किया है वह आरंभ हो जाएगा और आप उस पर वीडियो बना सकते हैं।


    वीडियो पूरा होने के बाद आपको सबसे नीचे राइट साइड में एक लाल टिक दिखाई देगी आपको उस पर टच करना है टच करने के बाद आप उस वीडियो के लिए Description लिख सकते हो और #Tag भी लगा सकते हो।


    Description लिखने के बाद और  #Tag लगाने के बाद आपको पोस्ट वाले बटन पर टच कर देना है आपकी वीडियो पोस्ट हो जाएगी।


    Moj App से पैसे कैसे कमाएं? - Moj App Se Paise Kaise Kamaye in Hindi

    आपको से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले अपने Follower की संख्या बढ़ानी होगी तभी आप इसे पैसे कमा सकते हैं Moj App स्वयं पैसे नहीं देता है आपको थर्ड पार्टी से आपको पैसा मिलेगा।


    1. Affiliate Marketing के द्वारा पैसे कमा सकते हैं 

    Affiliate Marketing किसी भी अन्य माध्यम से पैसा कमाने का बहुत आसान तरीका है। आप Moj App का प्रयोग करके Affiliate Marketing से अच्छा पैसे कमा सकते हो।


    आप अपनी वीडियो में किसी भी प्रोडक्ट का Review दे सकते हैं और अपनी Affiliate Link को Add कर सकते हैं अब जब भी कोई व्यक्ति उस के द्वारा Product को खरीदता है तो बदले में आपको कुछ Commission मिलेगा। इस तरह आप Affiliate Marketing का प्रयोग करके पैसा कमा सकते हैं।


    2. Collaboration के द्वारा पैसे कमा सकते हैं

    अगर आपके पास Moj App में अच्छे Follower है तो आप छोटे Creator अर्थ जिनके कम Follower हैं। आप उनके साथ मिलकर कोई भी वीडियो बना सकते हैं और बदले में छोटे Creator से पैसे चार्ज कर सकते हैं। Moj App से पैसे कमाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।


    3. Brand Promotion करके Moj App से पैसे कमाये?

    जब आपके पास बहुत Follower की संख्या है तो ज्यादा सारी Brand आपके पास आयेगी और अपने Product को Promote करने के लिए कह सकती हैं।  आप उनके Product को Promote कर सकते हैं और बदले में उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं।


    4. Contest Video में हिस्सा लेकर Moj App से पैसे कमाएं

    Moj App में Contest चलते रहते है। उन Contest में कुछ नियम होते हैं जिनको Follow करते ही Video बना सकते हैं। आप भी Contest में हिस्सा लेकर एक बढ़िया वीडियो बना सकते हैं और जीतने पर आपको कार , मोबाइल पैसे के रूप में मिलते हैं।


    5. Other Moj यूजर के अकाउंट को Promote करके

    Moj App पर हर रोज हजारों की संख्या में नए-नए Creator आते हैं जो अपनी प्रतिभा जो अपनी प्रतिभा वीडियो के माध्यम से दिखाते हैं। जब भी नए Creator अकाउंट बनाते हैं तो उनके पास Follower की संख्या काफी कम है तो आप उनके अकाउंट को Promote कर सकते हैं और बदले में कुछ कैसे चार्ज कर सकते हैं।


    अंतिम शब्द (Conclusion)

    दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और आपको इस विषय से संबंधित कोई भी प्रसन्न है तो कमेंट करके अवश्य पूछे।

    Post a Comment

    और नया पुराने